RRB Group D 2025 Exam Update: आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा को लेकर करोड़ों उम्मीदवार कई महीनों से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार रेलवे ने नई तारीखें जारी कर दी हैं। इतने लंबे इंतजार और कानूनी अड़चनों के बाद जब परीक्षा स्थगित होने की खबर सामने आई तो उम्मीदवारों की चिंता और बढ़ गई। लेकिन अब नई तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को एक बार फिर तैयारी पर फोकस करने का साफ मौका मिल गया है। यह लेख आपको पूरे घटनाक्रम की साफ और आसान जानकारी देता है।
RRB Group D 2025 Exam
इस भर्ती के तहत कुल 32438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा आवेदन RRB मुंबई रीजन से आए हैं जहां 15 लाख 59 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
RRB Group D 2025 भर्ती CEN 08 2024 के तहत निकाली गई है जिसमें कुल 32438 पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के लिए 1 करोड़ 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह भारत की सबसे बड़ी रेलवे भर्तियों में से एक मानी जा रही है।
RRB Group D 2025 Exam Postponed Latest Update
RRB Group D 2025 परीक्षा पहले नवंबर और दिसंबर 2025 के बीच होने वाली थी। लेकिन कानूनी प्रक्रिया और हाई कोर्ट की रोक की वजह से परीक्षा की तैयारियां कई महीनों तक रुकी रहीं। नवंबर 12 2025 को CAT ने केस को खारिज कर दिया और कक्षा दस पास और आईटीआई पास दोनों तरह के उम्मीदवारों की पात्रता को बरकरार रखा। इसके बाद रेलवे ने परीक्षा की नई तारीखें जारी कर दीं।
नई परीक्षा तिथि 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तय की गई है। यानी अब परीक्षा लंबी अवधि में कई शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप 19 नवंबर से जारी की जा रही है और एडमिट कार्ड परीक्षा के लगभग चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
RRB Group D 2025 Important Dates
नीचे सूची में पूरे घटनाक्रम की मुख्य तिथियां दी जा रही हैं –
| विवरण | तारीख |
| आवेदन शुरू | 23 जनवरी 2025 |
| आवेदन समाप्त | 22 फरवरी 2025 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 24 फरवरी 2025 |
| संशोधन विंडो खुली | 25 फरवरी – 6 मार्च 2025 |
| परीक्षा की अनुमानित तारीख जारी | 9 अगस्त 2025 |
| हाई कोर्ट की रोक के कारण प्रक्रिया रुकी | नवंबर 2025 तक |
| CAT ने केस खारिज किया | 12 नवंबर 2025 |
| नई परीक्षा तिथि घोषित | 18 नवंबर 2025 |
| सिटी स्लिप जारी | 19 नवंबर 2025 |
| नई परीक्षा तिथि | 27 नवंबर 2025 – 16 जनवरी 2026 |
RRB Group D 2025 Exam City Slip
सिटी स्लिप उम्मीदवारों को यह बताती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। यह 19 नवंबर से जारी की जा चुकी है। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा के लगभग चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट पर ही जानकारी चेक करनी चाहिए।
RRB Group D Exam City Intimation Slip 2025 कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप भी आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लिंक RRB Group D Exam City Intimation Slip 2025 पर क्लिक करें।
- अब अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इतना करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करने के लिए आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड हो जायेगी।